महिला स्व.सहायता समूह ने हल्दी, गुलाब, गेन्दा जैसे प्राकृतिक चीजो से बनया हर्बल गुलाल, मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया हर्बल गुलाल का शुभारंभ

by sadmin
Spread the love

 कवर्धा.कबीरधाम जिले में इस बार सभी अधिकारी और कर्मचारी भोरमदेव हर्बल गुलाल से होली खेंलेगे। इस भोरमदेव हर्बल गुलाल को कबीरधाम जिले की महिला स्वसहायता समूह ने अलग-अलग आकर्षक रंगों में तैयार किया है। इस समूह द्वारा कलेक्टर कार्यालय में अपनी विक्रय के लिए भोरमदेव हर्बल गुलाल की दुकान भी लगाई है। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय में भोरमदेव हर्बल गुलाल की दुकान का शुभारंभ किया। उन्होने हर्बल गुलाल की खरीदी की। स्वसहायता समूहों के सदस्यों ने मंत्री अकबर तिलक लगाकर होली की शुभकामनांएं भी दिए। मंत्री अकबर ने जिले के सभी नागरिको, अधिकारी और कर्मचारियों को हर्बल गुलाल का बढ़ावा देते हुए गुलाल खरीदी के लिए कहा है। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, निज सहायक कीर्तन शुक्ला, प्रभाती मरकाम, राजेश शुक्ला, सनत जायसवाल, पाषर्द सुनील साहू, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, उत्तम गोप, कौशल कौशिक, ईश्वर शरण वैष्णव, लेखा राजपुत, चोवा साहू सहित कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ चूनामणी सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।कबीरधाम जिले के विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम राजानवागांव के जय गंगा मईया महिला स्व.सहायता समूह द्वारा होली त्योहार को देखते हुए हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। यह गुलाल हल्दी, गेंदा, गुलाब, चुकून्दर, अनार जैसे प्राकृतिक पुष्प एवं फलों  के रस से बने है। यह पूर्णतः जैविक होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य और त्वाचा के लिए लाभकारी है। जय गंगा मईया समूह के सदस्यों ने बताया कि इस गुलाल का स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है और साथ में त्वचा को यह ठंडक प्रदान करता है। केमीकल युक्त गुलालों के विपरित यह हर्बल गुलाल त्वचा एवं बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है और आंखो में जलन होने से बचाता है। विगत कई दिनों से समूह कि महिलाएं फूल आदि इकट्ठा कर इसे तैयार करने के कार्य मे लगी थी जो अब बाजार के लिए तैयार है। अलग-अलग आकर्षक रंगों में उपलब्ध हर्बल गुलाल 250, 300 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध है जिसमें 100-100 ग्राम के तीन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं जिसमे लाल, पीला, हरा जैसे आकर्षक रंगों के हर्बल गुलाल समूह ने तैयार किया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत समूह का गठन किया गया है। समूह द्वारा हर्बल गुलाल विभिन्न फूलों एवं फलो के रस से तैयार किया जा रहा है। इन फूल एवं फलों की आपूर्ति बाबा भोरमदेव के मंदिर एवं नवधा रामायण के आयोजनों में चढ़ने वाले फूलो से हो रहा जय मां गंगा मईया महिला स्व.सहायता समूह में 10 सदस्य कार्य कर रहे है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!