मिताली राज दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड मैच देखने पहुंचीं

by sadmin
Spread the love

आईसीसी वुमन्स वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 16 मार्च को खेलना है और इससे पहले मिताली राज समेत कुछ अन्य भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं। मिताली राज इस दौरान एकदम अलग लुक में नजर आईं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।

अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहीं कप्तान मिताली रंगीन चश्मे के साथ फ्लोरल शर्ट पहनकर इस मैच का लुत्फ उठाने पहुंचीं। इस मैच में मिताली एंड कंपनी के पहुंचने का एक कारण यह भी है कि टीम को अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही खेलना है, तो टीम की स्ट्रेंथ और वीकनेस भांपने का यह बढ़िया तरीका है।

टीम इंडिया ने अभी तक टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं, जिसमें से एक गंवाया है, जबकि दो में जीत दर्ज की है। भारत ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराया, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 रनों से हार झेली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के मैच बहुत अहम होंगे। 16 मार्च को भारत को इंग्लैंड से भिड़ना है, जबकि 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!