खतरों के खिलाड़ी 12′ का हिस्सा नहीं बनेंगी रुबीना दिलैक

by sadmin
Spread the love

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। कलर्स चैनल की ओर से खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को जल्द ही लॉन्च किया जाना है और अब तक इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी इस शो का हिस्सा बनेंगी और मेकर्स उन्हें मुंहमांगी रकम भी देने के लिए तैयार हो चुके हैं। अब जाकर एक्ट्रेस की ओर से यह साफ किया गया है कि वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं?

रुबीना दिलैक ने दिया ये जवाब
इंडिया फोरम को दिए गए इंटरव्यू में रुबीना दिलैक ने कहा है कि वह खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा नहीं लेने वाली हैं। एक्ट्रेस का कहना है, ‘मैं खतरों के खिलाड़ी नहीं कर रही हूं। यह सिर्फ महज एक अफवाह है वैसे ही जैसे मैं नागिन कर रही थी।’ बता दें कि नागिन 6 शुरू होने से पहले यही कहा जा रहा था कि रुबीना दिलैक इस शो में अहम रोल निभाने वाली हैं। अभी भी लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि वह इस शो में एंट्री ले सकती हैं। खैर अब रुबीना ने खतरों के खिलाड़ी 12 के साथ-साथ नागिन 6 से जुड़े हर एक कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!