असम में सक्रिय हैं कई जिहादी आतंकी मॉड्यूल: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में कई जिहादी आतंकी मॉड्यूल अभी भी सक्रिय हैं और राज्य पुलिस इन आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए काम कर रही है। इससे पहले शनिवार को, असम पुलिस ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (एक्यूआईएस) से संबद्ध बांग्लादेश के एक महत्वपूर्ण जिहादी संगठन से जुड़े एक बांग्लादेशी नागरिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के अरैहाजार थाना क्षेत्र के अतदी गांव के रहने वाले मोहम्मद सुमन उर्फ सैफुल इस्लाम उर्फ हारून राशिद ढकलियापारा, असम के बारपेटा जिले के कलगछिया थाने के बालपाथर गांव के खैरुल इस्लाम, बादशाह सुलेमान खान और बारपेटा जिले के कलगछिया थाना अंतर्गत खरबली गांव के नौशाद अली और बारपेटा जिले के हाउली थाना अंतर्गत ढकलियापारा गांव के तैमूर रहमान खान के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पकड़े गए जिहादियों से पूछताछ के दौरान जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चलता है कि निकट भविष्य में यह असम के लिए एक बड़ा खतरा लेकर आया है। शनिवार को असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि अभी तक की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सैफुल इस्ला उर्फ हारुन राशिद उर्फ मोहम्मद सुमन जो बांग्लादेश का नागरिक है और अवैध रूप से भारत में घुसकर ढकलियापारा मस्जिद में शिक्षक के रूप में कार्यरत था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!