दुकान के बाहर गंदगी तो जिम्मेदार आप

by sadmin
Spread the love

आदत न सुधारने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी:आयुक्त:

दुर्ग.नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा दुकानदार दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वालों को चेताया है।किसी के प्रतिष्ठान के सामने गंदगी मिलने पर दुकानदार ही जिम्मेदार माना जाएगा। दुकानदार दुकान के बाहर अगर गन्दगी फैलाता है उन पर जुर्माना लगाने के लिए निर्देश दिए,आज बाजार विभाग सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा,भवंदास साहू और शशिकांत यादव ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में साई मधुर दोसा कार्नर 500 रुपए,गुरुनानक फ्रुड 100 रुपए, महक शू सेंटर 100 रुपए एव वासुदेव ढीमर 50 रुपए इन दुकानदारों के द्वारा कचरा गंदगी फैलाए जाने पर कुल 750 रुपए का जुर्माना राशि लिया गया। साथ ही कार्रवाही के दौरान दुकानदारो को सख्त चेतावनी दी गई कि आदत न सुधारने वालों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आप लोग नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेकने के लिए प्रेरित करें व न मानने वालों पर जुर्मानें की कार्यवाही भी करें और कार्रवाही निरन्तर जारी रखने के लिए भी निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!