काजोल ने मुंबई के जुहू स्थित बिल्डिंग ‘अनन्या’ में खरीदे दो फ्लैट

by sadmin
Spread the love

काजोल ने मुंबई की जुहू स्थित बिल्डिंग ‘अनन्या’ में दो फ्लैट खरीद हैं। इनकी कुल कीमत 11 करोड़ 95 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। काजोल ने जनवरी में ही इन दोनों फ्लैट्स के लिए मोटी रकम का भुगतान किया है। काजोल और अजय देवगन के पास मुंबई में पहले से ही दो आलीशान बंगले हैं। ये दोनों ही फ्लैट 10वीं मंजिल पर मौजूद हैं। ये दोनों फ्लैट 2000 स्क्वेयर फीट में फैले हैं। काजोल के ये दोनों नए अपार्टमेंट उनके शिवशक्ति वाले बंगले के करीब ही हैं। संपत्तियों के दस्तावेजों पर ‘त्रयक्ष प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ काजोल देवगन के हस्ताक्षर हुए हैं। काजोल अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी नीसा के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहती हैं। काजोल हाई-फाई होने से बचती हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है। दोनों के घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनालिटी से वाकिफ कराता है। काजोल और अजय ने इससे पहले जुहू की पॉश सोसाइटी में 60 करोड़ रुपये का एक नया बंगला भी खरीदा था। अजय और काजोल के इसी बंगले के पास ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का भी बंगला है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!