बप्पी दा के निधन पर इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर

by sadmin
Spread the love

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स और कंपोजर्स की लिस्ट में बप्पी दा का नाम शामिल किया जाता है। बप्पी लहरी के निधन से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बहुत दुखी हैं। तेंदुलकर ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है और साथ ही उनके एक यादगार गाने की लाइन भी शेयर की है। बप्पी दा ने 69 साल की उम्र में मुंबई के एक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर फैन्स के लिए किसी शॉक से कम नहीं है। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैंने बप्पी दा के म्यूजिक का खूब लुत्फ उठाया है, खासकर याद आ रहा है… ड्रेसिंग रूम में कई बार इस गाने को सुना है। उनके टैलेंट की रेंज बहुत शानदार थी। आप हमेशा हमें याद रहोगे बप्पी दा।’ एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!