बांडीपोरा केे सुंबल इलाके में ग्रेनेड हमला

by sadmin
Spread the love

श्रीनगर | उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोरा के के सुंबल पुल इलाके में आज मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने के बाद एक महिला समेत पांच नागरिकों में घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने सुंबल में गश्त लगा रहे सुरक्षाबलों काे निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका, हालांकि ग्रेनेड निशाने से चूक गया और सड़क किनारे फट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोग जिनमें एक महिला भी शामिल थी, चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस हमले में महिला समेत में पांच लाेग घायल हुए हैंं। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हमले केे तुरंत बाद सेना, एसओजी व सीआरपीएफ केे जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने सुंबल पुल इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल बाहरी इलाकों में तलाशी ली जा रही है। इसके बाद घरों में जाकर भी आतंकवादियों को खंगाला जाएगा।

इसके अलावा पुलिस सुंबल पुल इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने का प्रयास कर रही है। हमले के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया और इसी की आड़ में हमलावर वहां से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!