दुबई एक्सपो 2020 में कला, संस्कृति और व्यंजनों के साथ उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा

by sadmin
Spread the love

दुबई । भारत एक अक्टूबर से शुरू होने वाले दुबई एक्सपो 2020 में अपनी कला, संस्कृति और व्यंजनों के साथ ही अपनी प्रमुख उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने दी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने कहा, ‘‘यह बहुत स्पष्ट है कि हमारी जनसंख्या के अनुपात के आधार पर, यहां हमारे जिस तरह के संपर्क हैं, हम दुबई एक्सपो में सबसे बड़े भागीदार होने वाले हैं।
दुनिया को भारतीय सांस्कृतिक विविधता, प्राचीन धरोहर, व्यावसायिक उपलब्धियों और अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जाएगा। भारतीय मंडप दुबई एक्सपो 2020 में सबसे बड़े मंडपों में से एक है। भारतीय मंडप में दुनिया देश की सांस्कृतिक विविधता, प्राचीन धरोहर, व्यावसायिक उपलब्धियों और अत्याधुनिक तकनीकों के साथ अग्रणी अवसरों का अनुभव करेगी। इसमें एक आधुनिक भारत के साथ ही भारतीय कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 183 दिन तक चलेगा।’’ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल एक अक्टूबर को भारतीय दीर्घा का उद्घाटन करने वाले है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!