सरकार के फैसले के बाद अब ज्यादा लोग कर पाएंगे हवाई सफर

by sadmin
Spread the love

मुंबई | हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब डोमेस्टिक प्लाइट्स में अब 85 प्रतिशत लोग एक साथ यात्रा कर सकेंगे। पहले यह सीमा 72.5 प्रतिशत की थी। बता दें, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन का यह आदेश 18 सितंबर यानी शनिवार से ही लागू हो गया है।
हर महीने बढ़ रहे हैं यात्री
देश में कोरोना की पहली लहर की वजह से पिछले साल उड़ानों पर ब्रेक लग गई थी। लेकिन स्थिति बेहतर होने के बाद मई 2020 में एक बार फिर लोग हवाई यात्रा कर पर रहे थे। मई 2020 से मार्च 2021 तक हवाई सफर करने वाले लोगों की हर महीने संख्या में इजाफा देखा गया था। लेकिन कोविड की दूसरी लहर ने एक बार हवाई सफर करने वालों को झटका दिया।
67 लाख लोगों ने अगस्त में हवाई उड़ान भरी थी। जबकि जुलाई में यह संख्या 5 लाख एक हजार ही थी। इस संख्या को देखते हुए सरकार ने अब क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना महामारी का असर जिन कुछ इंडस्ट्रीज पर सबसे ज्यादा हुआ है उसमें एविएशन सेक्टर भी है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार के इस फैसले का अच्छा असर दिखेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!