पालिका बाजार में अब शीघ्र खुलेगी दुकान।

by sadmin
Spread the love

भिलाई-03. नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा द्वारा निर्मित शाॅपिंग काम्प्लेक्स में समय-समय पर दुकानें नीलामी की गई है, उन व्यवसायियों को आज निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने दुकानें संचालित किये जाने का आग्रह किया, इस बीच व्यवसायियों द्वारा मूलभूत छोटे-छोटे निर्मित काम्प्लेक्स में कमी है बताई गयी, जैसे साफ-सफाई से लेकर पानी व्यवस्था सौचालय व लाईटिंग की व्यवस्था किये जाने की मांग की गई है, जिसे निगम आयुक्त द्वारा व्यवसायियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सहायक अभियंता डी. के. पाण्डेय, विक्टर वर्मा, हेमंत साहू, राजू वर्मा को लेकर गये। छूट-पुट निर्माण कार्य का संधारण व पानी साफ-सफाई व बिजली के व्यवस्था के लिये त्वरित निराकरण किये जाने का आदेश दिये। सभी व्यवसायी आगामी माह तक अपना-अपना व्यवसाय खोलने का सहमति दिये जिसमें आयुक्त कीर्तिमान सिह राठौर ने कहा की काम्पलेक्स के ऊपर बने हाॅल में डायग्नोस्टिक सेंटर वाले को दिये है, जहाॅ पर सर्व-सुविधा युक्त डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन होगा जो बड़े से बड़े जाॅच केन्द्र रहेगा। भिलाई-03 में यह पहला सेंटर होगा, जिसमें सभी प्रकार के जाॅच एक ही छत के नीचे संचालित होगी, इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप सस्ता दवा केन्द्र भी इसी छत के नीचे ग्राउण्ड फ्लोर में दी जावेगी जो मरीजों के साथ निगम क्षेत्र के सभी रहवासियों को जैनरिक की सस्ती दव भी उपलब्ध रहेगी जो दवाई मार्केट में अधिक किमत में मिलता है, वह दवा शासन के मंशाअनुसार सस्ती दामों पर उपलब्ध होगी। शापिंग काम्प्लेक्स में शेष बची दुकानों का शीघ्र ही नीलामी की कार्यवाही संपादित की जावेगी और काम्प्लेकस के अंदर चौपाटी के लिये भी योजना तैयार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!