ओलिंपिक में गोल्‍ड मेडल इजरायल ने जीता, राष्‍ट्रगान बजा… अब ट्विटर पर अनु मलिक की क्‍यों हो रही धुलाई?

by sadmin
Spread the love

नई दिल्‍ली
तोक्‍यो ओलिंपिक में इजरायली जिमनास्‍ट अर्टम दोल्‍गोप्‍याट ने इतिहास रचा। वह अपने देश के‍ लिए दूसरा ओलिंपिक गोल्‍ड जीतने में कामयाब रहे। जब पोडियम पर उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल पहना तब पीछे इजरायल का राष्‍ट्रगीत ‘हातिकवाह’ बजाया गया। लाइव देख रहे कुछ लोग चौंके क्‍योंकि धुन जानी-पहचानी थी। कुछ ही देर में वीडियो ट्विटर तक पहुंचा तो हल्‍ला मच गया। लोगों को ‘हातिकवाह’ की धुन से अनु मलिक याद आने लगे।

मलिक ने इस धुन को ‘दिलजले’ फिल्‍म के एक गाने ‘मेरा मुल्‍क मेरा देश..’ में इस्‍तेमाल किया है। कई लोगों को इस बात का पहली बार पता चला। लोग ट्विटर पर ना सिर्फ हैरानी जाहिर कर रहे हैं, बल्कि अनु मलिक को उनकी चोरी के लिए खूब लताड़ा भी जा रहा है।

पहले इजरायली राष्‍ट्रगान सुनिए

अब अनु मलिक का कम्‍पोज किया यह गीत सुनें

न एक जैसी है ना? ‘दिलजले’ 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें एक गीत है ‘मेरा मुल्‍क मेरा देश मेरा ये वतन… ‘ जिसकी धुन ‘हातिकवाह’ से उठाई गई है। मजे की बात यह है कि ‘हातिकवाह’ की धुन भी असली नहीं है। इसका म्‍यूजिक 16वीं सदी के एक इटैलियन गीत ‘ला मंटोवना’ से प्रेरित है। ‘ला मंटोवना’ को पोलैंड, स्‍पेन यहां तक कि यूक्रेन में भी अलग-अलग रूपों में इस्‍तेमाल क‍िया जा चुका है।

Related Articles

error: Content is protected !!