CBSE Board Result 2021: कब जारी होने हैं 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट, यहां देखें जानकारी

by sadmin
Spread the love

CBSE Board 10th, 12th Result 2021 @cbseresults.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट जल्‍द जारी होने वाले हैं. स्‍टूडेंट्स अपने रिजल्‍ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा cbse.gov.in समेत अन्य प्‍लेटफॉर्म पर अपना रिजल्‍ट अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर सकेंगे. जारी जानकारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्‍ट 31 जुलाई से पहले घोषित किया जाना है मगर अभी तक रिजल्‍ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

बोर्ड ने 26 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट को नये लुक के साथ अपडेट किया है जिसका अर्थ है कि रिजल्‍ट अपलोड करने का प्रोसेस अपने अंतिम चरण में है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जल्‍द बोर्ड रिजल्‍ट की डेट की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं. यह भी संभव है कि 12वीं के रिजल्‍ट पहले जारी किए जाएं और 10वीं के छात्रों का रिजल्ट कुछ दिन बाद जारी किया जाए. 

पिछले हफ्ते, CBSE Class 10 के रिजल्‍ट के लिए एक लिंक सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा था. हालांकि, बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह पोस्‍ट फेक है और बोर्ड की तरफ से रिजल्‍ट जारी नहीं किया गया है. बोर्ड की तरफ से रिजल्‍ट जारी करने का काम अपने अंतिम फेज़ में है और इसी सप्‍ताह कोई घोषणा की जा सकती है. छात्र किसी भी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.

Related Articles

error: Content is protected !!