गौठान निरीक्षण के दौरान नदारद सचिव व रोजगार सहायक को सो काज नोटिस जारी

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, बीजापुर। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि साहू ने शनिवार को ग्राम पंचायत चेरपाल स्थित गौठान का निरीक्षण किया। जिला सीईओ के निरीक्षण के दौरान सचिव साबिराम वाचम और रोजगार सहायक लक्ष्मी पुजारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने पाया कि गौठान संचालन में उक्त कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन रवैया बरता जा रहा है। जिसके बाद जिला सीईओ ने सचिव के साथ ही रोजगार सहायक को कारण बताव नोटिस जारी किया है। ज्ञात हो कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरूवा, गरुवा, घुरूवा और बाड़ी अंतर्गत ग़ोठनों में आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन किया जाना हैं। किंतु जिले में गौठान के रखरखाव व आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन में जमीनी स्तर पर लापरवाही देखी जा रही है। जिसके चलते कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने गौठान संचालन को गंभीरता से लेते हुए संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

error: Content is protected !!