टोक्यो ओलंपिक: दूसरे दिन भारत के पास होगा पदक जीतने का मौका, ऐसा होगा शेड्यूल

by sadmin
Spread the love

टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत आज यानी शुक्रवार को रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हो गई है। 223 देशों के 11000 से अधिक खिलाड़ी इस बार के ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं भारत की तरफ से इस बार सर्वाधिक 127 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ऐसे में भारत के लिए शनिवार यानी ओलंपिक का दूसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है और यहां उसके पास पदक जीतने का भी मौका होगा। ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

  • निशानेबाजी: महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: अपूर्वी चंदेला, एलेवेनिल
  • वलारिवान: सुबह पांच बजे
  • तीरंदाजी: मिश्रित युगल का अंतिम 16 मुकाबला: दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव: सुबह 6 बजे
  • हॉकी: पुरुष टीम बनाम न्यूजीलैंड: सुबह 6:30 बजे
  • निशानेबाजी: महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल: सुबह 7:15 बजे
  • जुडो: महिला 48 किग्रा भारवर्ग: सुशीला लिकमबम: सुबह 7:30
  • रोइंग: पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स की दूसरी हीट्स: अर्जुन लाल और अरविन्द सिंह: सुबह 7:50
  • निशानेबाजी: पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन: अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी: सुबह 9:30
  • वेटलिफ्टिंग: महिला 49 किग्रा भारवर्ग: मीराबाई चानू: सुबह 10:20
  • तीरंदाजी: मिश्रित युगल मैडल राउंड: सुबह 10:45
  • निशानेबाजी: पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: दोपहर 12 बजे
  • टेबल टेनिस: मिश्रित युगल: शरथ कमल और मनिका बत्रा: दोपहर 12 बजे
  • बैडमिंटन: पुरुष युगल: चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी: दोपहर 12:20 बजे
  • बैडमिंटन: पुरुष एकल: बी साई प्रणीत: दोपहर एक बजे
  • टेबल टेनिस: महिला एकल: मनिका बत्रा: दोपहर 3:45
  • मुक्केबाजी: पुरुष वेलटरवेट, अंतिम 32: विकास कृष्णन: दोपहर 3:54
  • टेबल टेनिस: महिला एकल: सुतीर्था मुखर्जी: शाम 4:20
  • हॉकी: महिला टीम बनाम नीदरलैंड्स: शाम 5:15

Related Articles

error: Content is protected !!