भाजपा नेता अशोक बजाज बोले…इंदिरा गांधी ने लगवाई आपात काल, महिला बच्चों पर हुआ अत्याचार युवाओं का किया गया नसबंदी…

by sadmin

दक्षिणापथ, बेरला। प्रदेश भाजपा संगठन के आहवाहन और जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज बेरला मंडल में 25 जून 1975 के आपातकाल को काला दिवस के रूप में संगोष्टि का कार्यक्रम रखा गया। इसमें मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक बजाज जी ने कहा कि जब श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री थी तो अपने कार्यकाल में जब उनको लगा और विपक्षी पार्टियों को जब अपने सत्ता पर हावी होते देखा तो उन्होंने पूरे भारतवर्ष में 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा कर दी। जिससे पूरे भारतवर्ष में रहने वाले नागरिक और सामाजिक क्षेत्र में राजनीतिक क्षेत्र में जो लोग अपने अधिकार की बात करते भारत की संप्रभुता की बात करते तो उनको जेल में डाल दिया जाता था, लोगों को घर से निकलना दूभर हो गया। लोग अपने बच्चों के लिए दूध भी लेने के लिए बाहर जाने से पहले सोचना पड़ता था उस समय ऐसी स्थिति थी कि युवाओं को जबरन पकड़ कर नसबन्दी किया गया। इस प्रकार से कांग्रेस की सरकार ने देश की जनता के साथ अत्याचार किया है। इसे याद करने पर रोंगटें खड़े हो जाता है याद करने में आंखों से आंसू बहने लगता है। हम तो केवल याद करने से इतनी भयानक लगता है कल्पना करें कि जिन लोगों पर अत्याचार हुआ है उनकी क्या हालत हुआ होगा।श्री बजाज ने यह भी कहा कि महिलाओं के ऊपर जबरन अत्याचार किया गया। ऐसा एक आपातकाल के रूप में पूरे भारत में काला दिन था और यह पूरे 21 महीनों तक चला, जिसमे समाचार सम्पादक से लेकर कलाकर को भी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ी गई अत्याचार किया गया।

जो 1977 में आपातकाल हटा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिस समय जनसंघ हुआ करती थी ऐसे आडवाणी जी अटल बिहारी वाजपेई जी मोरारजी देसाई जी और ऐसे नेता के बदौलत इन्होंने लड़ाई लड़ी भारत को ऐसे अपात्काल की स्थिति से निकालने के लिए तो 1977 में जब आपातकाल खत्म हुआ तो उस समय भारत की जनता ने इंदिरा गांधी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सत्ता से उखाड़ फेंका। इन सब का विरोध भारतीय जनता पार्टी जो जनसंघ के रूप में उस समय था ऐसी पार्टी का विरोध करने में जनता का भी साथ मिला और ऐसी पार्टी का साथ दिया भारत के पूरे आपातकाल के दौरान । ऐसी ही स्थिति वर्तमान कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ की हो गई है । जो प्रजातंत्र का खून कर तानाशाही रवैय्या भूपेश सरकार कर रही है । और इसका पुर जोर विरोध कर भारतीय जनता पार्टि छत्तीसगढ़ के जनता के साथ हर कदम में खड़ी है । बजाज जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के सभी योजनाओं पर चुटकी लेते हुए असफल बताया। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल,पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश चंदेल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, रघुनंदन तिवारी, नरेंद्र वर्मा ने भी अपातकाल के विषय मे अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया । इस संगोष्टि के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बेरला मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल , महामंत्री द्वय गौकरण साहू ,डोमेन्द्र राजपूत,चंद्रकला मनहर, संजीव तिवारी,भिभोरि मंडल महामंत्री पोषण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटू राम साहू ग्रमीण किसान मोर्चा अध्यक्ष रवि तिवारी, भाजापा फाफाडीह मंडल पूर्व अध्यक्ष
कमलेश शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रावण यदु, वर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी लता वर्मा, मडल अध्यक्ष द्रोपदी साहू, अजा प्रदेश महामंत्री दयावन्त बांधे, जगदीश कुर्रे , मानक चतुर्वेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरजू साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा , जिला महामंत्री योगेश वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोला वर्मा, रोहित माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष दीक्षांत साहू युगल पाटील,बलराम यादव,लालू साहू, कन्हैया सेन, शिव झड़ी सिन्हा,राजू जायसवाल ,रामखिलावन देवांगन अश्वनी वर्मा सुयस साहू, आजु राम साहू, किसुन साहू, रवि आडिल रमेश साहू, दीपक अग्रवाल, पुरुषोत्तम यादव, भगेला साहू, प्रमोद गुप्ता , राजेश राजपूत, राधे बधेल, लेखराम साहू, लेखराम बेरला, हेमंत वैष्णव, मनोज सोनी, प्रमोद गेन्द्रे, दाऊलाल कुर्रे, ज्योति सुराणा, संध्या नायक, कल्याणी साहू, ललिता देवांगन, बिमला कुर्रे, सीमा वर्मा , माहेश्वरी बघेल, कविता जैन निर्मला साहू पुरन साहू दिलेश जांगड़े, तारकेश्वर सोनी,चंद्रहास वर्मा , संतोष साहू, नंदू सलूजा, दीपक यादव, निखिल साहू, प्रकाशपुरी गोस्वामी, नारायन पटेल, सोहन साहू, सुनील सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू, पिंटू शर्मा , पीलू साहू, प्रमोद साहू सहित भाजपा के सभी कार्यकर्तागण कार्यक्रम में मौजूद थें।

Related Articles