वनोपज साल बीज की मुनाफाखोरी की शिकायत पर सांसद गोमती ने वन विभाग को दी चेतावनी..कहा जिले के सभी खरीदी केंद्रों का करूंगी निरीक्षण..

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, पत्थलगांव। बनोपज साल बीज की खरीद विक्री में इस समय खासा झोलझाल चल रहा है जिले के सभी साल संग्रहण केंद्रों में आम जन का साल न लेकर छत्तीसगढ़ राज्य व जशपुर की सीमा से लगे राज्य उड़ीसा,झारखंड के व्यापारियों से कम दामो में साल बीज की खरीदी कि खबर आ रही है..
रायगढ़ सांसद गोमती साय ने बताया कि वन विभाग द्वारा स्थानीय संग्राहकों ने साल बीज की खरीदी न कर मुनाफा कमाने के लिए जशपुर की सीमा से लगे अन्य राज्य उड़ीसा व झारखण्ड के व्यपारियों से सस्ते दर पर व्यापक पैमाने में साल बीज खरीदकर समर्थन मूल्य में बेचे जाने की शिकायत मिल रही है । शिकायतकर्ताओं ने उन्हें जानकारी दी है कि अन्य राज्य के व्यापारी छत्तीसगढ़ में साल बीज को व्यापक पैमाने में खपा रहे है लेकिन स्थानीय संग्राहको से साल बीज की खरीदी नही हो रही है।
सांसद ने कहा कि वे प्रत्येक साल बीज केंद्रों का निरीक्षण करेंगी व साल बीज के संग्राहको के घर घर पर्ची की जांच करेंगी..उन्होंने कहा कि हमारे जिलेवासियो का हक छीनकर दूसरे राज्य के व्यापारियों को मुनाफा देना कतई बर्दाश्त नही करूंगी..उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि अन्य राज्य से ख़रीददारी करके मुनाफाखोरी करने से विभाग अभी भी सम्हल जाए वरना अंजाम बुरा होगा।

Related Articles

error: Content is protected !!