छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना द्वारा अवैध कारोबार पर रोक लगाने सौपा गया ज्ञापन

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ . दुर्ग। छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के नेतृत्व में क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब व गांजा के अवैध कारोबार को रोकने पुलगांव थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में गैर छत्तीसगढ़ीया और कुछ जनप्रतिनिधि के मिलीभगत से लगातार दारू गांजा के अवैध कारोबार चल रहा है, साथ जिनके विरोध में और जमीन दलालों द्वारा किसानों को बहला फुसला कर उनकी जमीन को बेचा जा रहा है। इस कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के सेनानी ने पुलिस प्रशासन को उचित कार्यवाही करने की चेतावनी दी। लंबे समय हो रहे अवैध जमीन दलाली, मिल कारखाना में बाहरी मजदूर के भर्ती के विषय में भी अवगत कराया।

छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन अपने कार्य को पूरा जिम्मेदारी से नही करती है तो छत्तीसगढ़ीया क्राँति सेना आगे आने वाले समय में अपना विरोधात्मक कार्य करेगी। जिसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन की होगी। इस बात को साफ तरीके से ज्ञापन में दर्शाया है।

ज्ञापन देने के लिए छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना दुर्ग के सेनानी शामिल थे। दुर्ग ग्रामीण के सचिव कामेश साहू, दुरुग जिला मीडिया प्रभारी किशन ठाकुर, प्रकाश पटेल, पंकज चतुर्वेदी, दीपक चंदेल,भूपेंद्र बेलचंदन, मुकेश साहू, अजय साहू, शैलेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र सिन्हा, मनीष देशलहरा, गोपी यादव, लेखराम बन्छोर के साथ ही बड़ी संख्या में सेनानी शामिल हुए।

Related Articles

error: Content is protected !!