बच्चों को चॉकलेट एवं सैरेलेक्स बांट कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, दुर्ग। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें महापौर धीरज बाकलीवाल एवं ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में आज बोरसी कालोनी स्थित सेवा भारती मातृ छाया दुर्ग के मासूम बच्चो को चॉकलेट, सैरेलेक्स एवं अन्य सामान वितरित कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने चॉकलेट वितरित करते हुए कहा कि आज देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में हमारे नेता राहुल गांधी ने जन्मदिन ना मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान दीपक साहू,हमीद खोखर,अनूप चाँदनिया,राज कुमार पाली आदि मौजूद थे।

Related Articles

error: Content is protected !!