बड़ी खबर : दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय इक्को कार हुई दुर्घटनाग्रस्त 5 महिलाओं की दर्दनाक मौत

by sadmin

आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,मेकाहारा में भर्ती
दक्षिणापथ, गरियाबंद।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे गरियाबंद जिले में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पाँच महिलाओं की मौत हो गई है, इस हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें राजधानी रायपुर के मेकाहारा में भर्ती किया गया जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही हैं।। मिली जानकारी के अनुसार हादसा गरियाबंद के राजिम स्थित पांडुका थाना क्षेत्र के कोपरा बस्ती की बताई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर एक तेज़ रफ्तार इको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक सभी लोग एक ही परिवार के है, जो रायपुर के अभनपुर खट्टी गांव से दशग्रात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

सभी मृतक गरियाबंद के मालघाव के निवासी थे। सभी एक ही परिवार के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी दशगात्र के नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी बीच देर रात तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतको में पर्वत बाई निषाद पति नारायण निषाद ,जगंवती बाई निषाद पति दिलीप निषाद ,केज बाई निषाद पति कवंली निषाद,दुकाला बाई निषाद पति गैंद निषाद (सभी निवासी मालगांव)दुखिया बाई पति खोरबाहरा निवासी खट्टी अभनपुर बताया जा रहा है। वही घायलो मे फूल बाई पति नारद निषाद रेवतीन बाई पति पुनारद निषाद देवला बाई पति कोदू निषाद दुलारी बाई पति लखन निषाद अंकित कुमार पिता कुलेश्वर निषाद ,टामिन निषाद पिता दिलीप निषाद ,गोलू कुमार उर्फ ठाकुर राम निषाद(चालक) हैं जिन्हें उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती किया गया है।इस हादसे के बाद गाँव मे मातम पसरा हुआ है।

Related Articles