दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर का वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त,3 गम्भीर

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ, कोंडागांव । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में देर रात एक सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसा उस वक़्त हुआ जब डिप्टी कलेक्टर अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे, देर रात उनकी स्कार्पियों की टक्कर ट्रक से हो गयी।
हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना केशकाल के नेशनल हाइवे 30 स्थित बटराली गांव जा है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाडा के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा अपनी स्कार्पियो से बिलासपुर आ रहे थे, देर रात स्कार्पियों की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि, स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। डिप्टी कलेक्टर गंभीर हालत स्कार्पियों में ही फंसे रह गए। वहीं अन्य लोग ही अंदर ही दबे रह गए। करीब 1 घंटे बाद सभी अंदर ही फंसे रहे, बाद में ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

Related Articles

error: Content is protected !!