महिला ने 10 साल तक फ्रीजर में छिपाए रखी अपनी मां की लाश

by sadmin
Spread the love

टोक्यो। जापान में एक महिला ने अपनी ही मां की लाश को घर में बने फ्रीजर में 10 साल तक छिपाए रखा। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक क्लीनर उसके घर की साफ सफाई करने पहुंचा। दरअसल यह महिला उस अपार्टमेंट से बाहर निकाले जाने से डरी हुई थी। क्योंकि, स्थानीय नगर निगम ने इस फ्लैट को महिला की मां के नाम पर आवंटित किया हुआ था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला 48 साल की युमी योशिनो है जो राजधानी टोक्यो के एक अपार्टमेंट में अपनी मां के साथ रहा करती थी। आज से लगभग 10 साल पहले युमी की मां की मौत हो गई थी, लेकिन इस महिला ने चुपचाप शव को घर में रखे एक फ्रीजर में डालकर बंद कर दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी महिला युमी योशिनो को गिरफ्तार कर लिया है। मां की मृत्यु के समय उसकी उम्र लगभग 70 साल थी। टोक्यो नगर निगम ने इस घर का पट्टा मृतका महिला के नाम पर जारी किया था। इस महिला को डर था कि अगर नगर निगम को उसकी मां की मौत का पता चला तो उससे इस घर को खाली करवा लिया जाएगा। महिला की मौत का समय और कारण का अभी तक पता नहीं किया जा सका है। टोक्यो नगर निगम ने इस महिला से पुरानी रेंट पेमेंट की रसीद लाने को कहा था। क्योंकि इस घर के किराए को लेकर अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। जब पकड़ी गई महिला रसीद को देने में असफल रही तो उसे यह फ्लैट खाली करना पड़ा। बाद में जब इस फ्लैट की सफाई के लिए क्लीनर पहुंचा तो उसे घर में रखे फ्रीजर से महिला का शव दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!