फिल्म ‘ऊंचाई’ रिलीज होने से पहले ही चर्चा बटोर रही

by sadmin
Spread the love

shorgul, मनोरंजन डेस्क। 11 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘ऊंचाई’ इन दिनों चर्चा में है। इसे सूरज बड़जात्या ने लिखा है और खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है जबकि राजश्री बैनर तले बनी यह 60वीं फिल्म है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘ऊंचाई’ इन दिनों खूब चर्चा में है।दरअसल फिल्म के सारे कलाकार मंजे हुए हैं इसलिए दर्शकों में भी फिल्म रिलीज होने से पहले ही एक उत्सुकता बनी हुई है। 

फिल्म के बारे में जानने से पहले उसका बजय भी जान लीजिए- 40 करोड़ की लागत से बनी है। बड़े सितारों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने का रोमांच ही अलग होगा।  

बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच और हौसले की कहानी दिखाती ये फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर भी रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। 

फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि पहली बार बॉलीवुड कई बड़े सितारे एक साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। फिल्म ‘ऊंचाई’ में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी तो नजर आने ही वाले हैं, इसके अलावा नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी जैसे प्रतिभाशाली सितारें भी दिखाई देंगे।

फिल्म में रोमांच, प्रेरणा, इमोशन सब कुछ है

फिल्म रोमांच, प्रेरणा, इमोशन से भरी हुई है।यह ऐसे दोस्तों की कहानी है जो उम्र के एक पड़ाव के बाद असंभव से लगने वाले सपने को संभव करने की ठानते हैं। यानी फिल्म ‘ऊंचाई’ का जैसा नाम है, वैसी ही इसकी कहानी भी है। दरअसल वह एवरेस्ट को फतह करने का सपना देखते हैं और फिर इसे पूरा करने के लिए चल पड़ते हैं। हालांकि लोग उन्हें देखकर वापस लौट जाने की सलाह देते हैं। ऐसे में फिल्म ऊंचाई की कहानी कुछ रोमांचक, प्रेरणादायक और कुछ इमोशन से भरी हुई है।

‘ऊंचाई’ यानी नाम के अऩुरूप कमाई की भी उम्मीद

फिल्म ऊंचाई में मेकर्स ने तकरीबन 40 करोड़ का बजट लगाया है। फिल्म ‘ऊंचाई’ को लेकर पूरी टीम जमकर प्रमोशन कर रही है और इसी क्रम में फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर में भी सितारों का जमावड़ा लगा। अगर पहले दिन यह फिल्म तकरीबन 4 से 5 करोड़ का बिजनेस करती है तो आगे के लिए बॉक्स ऑफिस की राह थोड़ी आसान रहेगी। वहीं फिल्म में अमिताभ, बोमन और अनुपम व नीना जैसे चेहरे हैं तो ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर दिलचस्पी पैदा हो सकती है जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रूप में देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!