SAIL Recruitment : मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के अवसर, 245 पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां ..ऐसे करें आवेदन

by sadmin
Spread the love

भारत सरकार का उपक्रम, स्टील अथॉरिटी, सेल में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीदवार 23 नवंबर 2022 तक आवेदन कर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। 

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए कुल 245 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो गई है। आखरी तारीख 23 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर आई भर्ती, आईटीआई और डिप्लोमा धारक करें आवेदन

– आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाना होगा।

– इसके बाद होमपेज पर Latest Jobs के लिंक पर क्लिक करें।

– अगले चरण में Sail MTT Management Trainee Technician Through GATE Recruitment 2022 Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।

– अब आपसे मांगी गई जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

– इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

– इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और आवेदन का प्रिंट जरूर निकाल लें।

सेल MTT Vacancy : योग्यता

इस भर्ती परीक्षा के लिए केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो संबंधित फील्ड में कम से कम 65 फीसदी अंक के साथ इंजीनियरिंग पास कर चुके हैं.सेल उम्मीदवारों का चयन संबंधित पेपर में उनके गेट 2022 में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा.

सेल MTT Vacancy : पदों का विवरण

मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के कुल- 245 पद

मैकेनिकल इंजीनियरिंग– 65 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग– 59 पद

​मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग– 52 पद

माइनिंग इंजीनियरिंग– 26 पद

सिविल इंजीनियरिंग– 16 पद

केमिकल इंजीनियरिंग– 14 पद

इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग– 13 पद

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!