दुर्ग । 21अक्टूबर को प्रार्थी खिलेष्वर प्रसाद साहू निवासी ग्राम रूदा ने थाना अण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नाबालिग पुत्र समीर साहू उर्फ संतु उम्र तकरीबन 10 वर्ष खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था, जो कि शाम को 06 बजे तक घर नही आया। आसपास पता तलाष किया पता नही चला कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसला कर अपहरण कर ले गया है
घटना की रिपोर्ट पर थाना अण्डा में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 363 के तहत मामले को विवेचना में लिया। 24 अक्टूबर को ग्राम रूदा में नर्सरी के पास में अपहृत बालक समीर साहू उर्फ संतु का शव हाथ पैर रस्सी से बंधा हुआ, बोरे में भरा मिला।
एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने घटना स्थल का अवलोकन किया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनन्त साहू, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पाटन) देवांष राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्विकी के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी अण्डा निरीक्षक अम्बिका प्रसाद ध्रुव नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग की विषेश टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।
ग्राम रूदा में केम्प कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फूटेज प्राप्त कर उनका सूक्ष्मता से अवलोकन प्रारंभ किया गया। लगभग 50 से अधिक मोबाइल नंबरों का सुक्ष्मता से विश्लेषण किया गया।
मृतक समीर को अंतिम बार गांव के ही उसके 2 नाबालिग साथियों के साथ देखा गया था। मृतक के दोनों साथियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर को दोनो साथ मिलकर समीर की हत्या करने की प्लानिंग की। गांव के किराना स्टोर्स से प्लास्टिक की बोरा सिलने की रस्सी, सूजा और बोरे का इंतेजाम किए। 21 अक्टूबर को समीर साहू को गांव के ही नर्सरी के तरफ ले गये और मुंह एवं नांक दबाकर सिर के पीछे पत्थर से चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। मृतक के हाथ और पांव को बांध कर प्लास्टिक के बोरे में भरकर वही नर्सरी के पास छोड़ गए।
उक्त कार्रवाई में थाना अण्डा से सउनि सुंदर लाल नेताम, दिनेष वर्मा, झग्गर सिंह टण्डन, चंद्रषेखर सोनी, महिला प्र.आर.जेस्मिका, प्र.आर.कमलेष साहू, धन्नू राम, आरक्षक अजय ढ़िमर, रामेष्वर कोमा, हिम्मत सिंह, भवानी जगत महिला आरक्षक तृप्ति ध्रुवे तथा एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के सउनि पूर्णबहादूर, शमित मिश्रा, प्र.आर.चंद्रषेखर बंजीर, रोमन सोनवानी, आरक्षक पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार चंद्रा, अष्विनी यदु, जुगनु सिंह, शहबाज खान, विक्रान्त कुमार, अनुप शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।
