दुर्ग.सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की जयंती पर 553वां प्रकाश पर्व के अवसर पर दुर्ग के गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन यात्रा निकाला गया जिसमे बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए वही गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा से श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व जो आगामी 8 नवम्बर मंगलवार को है जिसकी ख़ुशी में नगर कीर्तन बहुत हर्ष और धूम धाम से निकाला गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी समूह सिख संगत दुर्ग एवं गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा दुर्ग ने नगर कीर्तन बहुत हर्ष से निकाल के हिस्सा लिया। गुरु महाराज की सवारी पाँच प्यारों की अगवाही में निकली जाती है। वही इस नगर कीर्तन में सबने बढ़ के हिस्सा दिया सब ने अपने दिल से सेवा दी। जगह जगह पर सिख समाज के परिवारों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया और संगत के लिए चाय नाश्ते का वितरण किया।
साथ ही कई समाज जैसे सिंधी समाज ने भी सिन्धी भवन के सामने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
पंजाब से मिलिट्री बैंड ने मानो सब का मन मोह लिया। हम चाकर गोबिंद के बच्चो ने गतके का अदभुत और बहुत ही सुंदर मार्शल आर्ट किया ज्ञानी ओम वीर सिंह ने इंदिरा मार्केट में गुरुनानक देव जी की जीवनी पे कथा की। समूह इस्तरी सात संघ की बीबियों के जत्थे ने रास्ते में कीर्तन किया।
छतीसगढ़ सिख पंचायत एवं भिलाई के सभी गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों ने गुरु महाराज के दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगो द्वारा नगर कीर्तन का जगह जगह स्वागत किया गया साथ ही गुरुद्वारे से निकली नगर कीर्तन यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए राजेंद्र पार्क होते पटेल चौक ,पुराना बस स्टैंड इंदिरा माकेट होते वापस गुरुद्वारा पहुंचा वही इस नगर कीर्तन में कांग्रेस के प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा, राजेश यादव,पार्षद मनदीप सिंह भाटिया, फ़तह सिंह भाटिया, एवं कई पार्षदों ने उपस्थिति देकर नगर कीर्तन का स्वागत किया। पार्षद अरुण सिंह ने भी अपने साथियों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जि़ला के पदाधिकारियों में भी नगर कीर्तन का स्वागत किया।
इस नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग से दलप्रीतु सिंह भाटिया, जातिन्द्र सिंह , सुखदेव सिंह, इंद्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, प्रिंस कबरवाल, दुर्ग ट्रक मालिक संघ के पदाधिकारियों ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया।मक्खन सिंह, अजमेर सिंह भूपिन्दर सिंह, कुलबिर सिंह सलूजा,तरसेम सिंह ढीलो काला सेनी, सूरिंदर सिंह कबरवाल,हरमीत सिंह भाटिया, रजिंदर पाल सिंह भाटिया, सूरिंदर पाल सिंह डुलाई, गुलबीर सिंह भाटिया एवं समाज से कई संगत ने इस नगर कीर्तन में हिस्सा लिया।
