समन जारी, प्रदेश में फिर बढ़ी ईडी की सक्रियता, बड़े कारोबारियों पर शिकंजा

by sadmin
Spread the love

रायपुर। ईडी को लेकर छत्तीसगढ़ के अधिकारी, व्यापारियों में एक बार फिर चिंता दिख रही है। ईडी की कार्रवाई से बड़े हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश में एक बार फिर ईडी की सक्रियता बढ़ गई है। बड़े कारोबारी ईडी के निशाने पर हैं। बताया जा रहा है कि कोयला कोरोबारी सूर्यकांत तिवारी के इन कारोबारियों के साथ गहरे संबंध हैं।

ईडी ने इस बार हीरा ग्रुप के सिद्धार्थ अग्रवाल, महावीर कोलवाशरी के विक्की जैन और हिन्द एनर्जी के राजीव अग्रवाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही ये जानकारी भी मिल रही है कि ईडी कई और कारोबारियों से पूछताछ कर सकती है।

जानकारी अनुसार महावीर कोलवाशरी और हिन्द एनर्जी बड़े कोलवासरी का संचालन करते हैं जिन पर ईडी ने शिंकजा कसा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी आगे और भी कारोबारियों पर शिकंजा कस सकती है।

पहले यहां पड़ी थी रेड

इससे पहले ईडी ने छत्तीसगढ़ में रायगढ़ कलेक्ट्रेट और कोरबा कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में छापा मारा था जहां रायगढ़ कलेक्ट्रेट की खनिज शाखा में दस्तावेजों की जांच की थी। साथ ही ईडी की टीम ने कोरबा कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में भी छापा मारा था। कोरबा में कोयले से जुड़े मामले की ईडी के अधिकारियों ने जांच की थी। जहां कलेक्टर से भी पूछताछ की गई

ये हैं न्यायिक हिरासत में

वहीं कोयला कारोबार में वित्तीय लेन-देन और मनी लॉड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी पर शिकंजा कसा था जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए आईएएस समीर विश्नोई समेत 3 अन्य को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!