शादियों के सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना, खरीदारों की होगी मौज, पढ़िए पूरी खबर

by sadmin
Spread the love

 आज सोना-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav)  उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. सोना-चांदी का दाम में थोड़ा बदलाव है. देश में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 46,240 रुपये है. बीते दिन 46,250 भाव था. यानी दाम 10 रुपये कम हुए है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 50,440 था. यानी दाम में 10 रुपये की कमी आई है. जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें.

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है. 

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!