जेवर कारीगर के लिए दुर्ग में एक पार्क बनाया जाएगा: प्रकाश सांखला

by sadmin
Spread the love

दुर्ग । छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम दुर्ग सराफा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष प्रकाश सांखला, दुर्ग चेंबर के चेयर मेन पवन बड़जात्या, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे, लघु उद्योग भारती(सर्विस इकाई) के कार्यलय प्रभारी डी.प्रसाद ने लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व साडा अध्यक्ष एवम भारतीय जनता पार्टी के नेता  सत्यनारायन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई दी ! इसी तारतम्य में प्रकाश सांखला ने श्री अग्रवाल से उनके लघु उद्योग भारती के अनुभव को ध्यान में रखते हुए  जेवर कारीगर के लिए दुर्ग में एक पार्क बनाए जानें हेतु सलाह मशविरा किया। इस पर सारगर्भित चर्चा हुई, इसी कड़ी में उपरोक्त पदाधिकारियों ने लघु उद्योग भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  राजेश अग्रवाल से भी इस विषय में सारगर्भित चर्चा  कर सरकार की प्राइवेट इंडस्ट्रियल स्टेट की पालिसी पर चर्चा कर जेवर कारीगरों के लिए नई संभावनाओ को तलाशने हेतु बात की ! सांखला ने बताया की इसी कड़ी में आगामी दिनों में दुर्ग के जेवर कारीगरों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!