शहर की स्वच्छता के लिए शुरू हुआ अभियान

by sadmin
Spread the love

अंबिकापुर। शहर को स्वच्छ बनाने एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू हो गया है।स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 से पहले शहर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन,व्यापारी संगठन से जुड़े लोग अपने शहर को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नंबर वन बनाने सड़क पर उतर गए हैं। सोमवार की सुबह शहर के आकाशवाणी चौक से यह अभियान शुरू हुआ जिसमें महापौर डॉ अजय तिर्की ,सभापति व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व नगर निगम पीडब्ल्यूडी प्रभारी शफी अहमद, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व एमआइसी सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा, नगर निगम आयुक्त के विजय दयाराम, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्मकुमारी विद्या, गायत्री मंदिर से जुड़े पदाधिकारी, मिशनरी संस्थानों से जुड़े पदाधिकारी व शहर के नागरिकों ने इस अभियान में भागीदारी निभाई।लोगों को जागरूक करने के साथ स्वच्छता के उद्देश्य को लेकर स्वच्छता दीवार पर अपनी भावनाएं भी उकेरी। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि यह शहर यदि स्वच्छता में ख्याति अर्जित किया है तो यह शहर के नागरिकों की बदौलत है। यदि शहर के नागरिक नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों का सहयोग न करते स्वच्छता दीदियों का साथ न देते तो यह संभव भी नहीं था। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग शहर के प्रति अपनी सकारात्मक भावनाएं रखते हैं, यही कारण है कि अंबिकापुर हर बार स्वच्छता में आगे है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!