दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग स्थित आश्रय स्थल में महिलाओं ने मनाया महिला दिवस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सार्थक प्रयास महिला स्व सहायता समूह के द्वारा जिला अस्पताल स्थित आश्रय स्थल पर महिला दिवस मनाया गया ।
सार्थक प्रयास महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती चंचल अग्रवाल ने बताया कि सार्थक प्रयास महिला समूह के द्वारा समूह की महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में लोन बाटे गए। महिलाओं के द्वारा आश्रय स्थल को सबसे कम अधिक सुविधाजनक बनाया गया जिसके कारण दुर्ग के आश्रय स्थल में आजतक के इतिहास के अनुसार सबसे अधिक लोगों ने सरकार की इस योजना का दुर्ग में लाभ उठाया।
महिला समूह के महिलाओं को लोन बाटे गए
इस उपलक्ष में सार्थक प्रयास महिला समूह के सदस्य 3 महिलाओं को लोन स्वरूप ₹10000(दस हजार) का लोन वितरण किया गया।
सार्थक प्रयास महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा आश्रय स्थल का संचालन लगभग पांच महीनों से बेहतर तरीके से किया जा रहा है। महिलाओं के द्वारा आश्रय स्थल के संचालन की जिम्मेदारी लेते ही प्रसूति वार्ड की महिलाओं के गर्म पानी आवश्यकता को देखते हुए गीजर मशीन लगवाया जिससे चौबीस घंटे उन्हें निशुल्क गर्म पानी उपलब्ध हो।
आम के पड़े में मौर लगा पहली बार
जिला अस्पताल के आश्रय स्थल को महिलाओ के द्वारा किए गए वृक्षारोपण के फलदार पेड़ और फूलों के पौधे लगाया जो सभी सुरक्षित है और बेहतर तरीके से बढ़ रहे हैं। साथ आश्रय स्थल पर लगे दो आम के पेड़ जो सुख गए थे महिलाओं ने उन्हें भी पुनः जीवित कर दिखाया लगातार देख रेख से इस बार आम के वृक्ष में मौर लगा है जो आने वाले समय में मीठे आम के फल प्रदान करेगा।
300 से अधिक महिला पुरुषों ने आश्रय स्थल का लाभ उठाया
सार्थक प्रयास महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा सितंबर महीना से आश्रय स्थल का संचालन शुरू किया गया था इस दौरान कड़ाके ठंड का मौसम में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों व शहरी मजदूरों के लिए गर्म कंबल, गर्म पानी, मच्छर दानी की व्यवस्था किया गया जिसका लगभग लाभ तीन सौ से अधिक महिला पुरुषों ने लिया। जो आश्रय स्थल के आज तक के इतिहास में सबसे कम समय में इतने लोगों को लाभ पहुंचाने का पहला मौका है।
महिलाओं ने इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया और स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में दुर्ग को नंबर वन बनाने की अपील की।
इस दौरान सार्थक प्रयास महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती चंचल अग्रवाल,भारती दुबे, भारती गोस्वामी, रेखा, रुकसार, बिंदेश्वरी, सरिता, किरण, सहित अन्य महिलाए उपस्थित रही।
