रूसी सेना ने किया बड़ा हमला, 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत

by sadmin
Spread the love

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धा जारी है। रूसी सैनिक लगातार हमले कर रहे हैं। वे यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। यूक्रेनी सेना भी लगातार जवाब दे रही है। इस बीच खबर आ रही है कि रूसी तोपखाने के हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है।

खार्किव और कीव के बीच एक शहर ओख्तिरका में रूसी तोपखाने द्वारा एक सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। ओख्तिरका यूक्रेन की राजधानी कीव से 345 किलोमीटर दूर है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!