बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने शेयर की अपने स्कूल के दिनों की थ्रोबैक तस्वीर

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने लुक और स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर अपनी पुरानी फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल हो रहा है। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूलों के दिनों की तस्वीर साझा की है। जिसमें अनिल कपूर को पहचानना बेहद मुश्किल है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, हो सके तो मुझे पहचानों। अनिल कपूर की तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं, जबकि अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण के माता पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा मनीष पॉल और यूट्यूबर प्रजक्ता कोली भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अनिल कपूर ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!