IPL 2021 में RCB के स्टार खिलाड़ी रहे ग्लेन मैक्सवेल

by sadmin
Spread the love

आइपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी को केकेआर के हाथों चार विकेट से हार मिली और इसके साथ ही इस सीजन में टीम का सफर यहीं पर खत्म हो गया। बतौर कप्तान विराट कोहली का भी आरसीबी के लिए ये आखिरी मुकाबला था और इस सीजन में एक बार फिर से इस टीम का चैंपियन बनने का सपना टूट गया। लीग मैच में अच्छे प्रदर्शन के जरिए आरसीबी ने प्लेआफ तक का सफर तय किया था, लेकिन केकेआर के खिलाफ एक बार फिर से टीम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा। इस सीजन में आरसीबी का प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहा, लेकिन टीम के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन खेल दिखाया।

आरसीबी के लिए मैक्सवेल ने बनाए सबसे ज्यादा रन, लगाए सबसे ज्यादा चौके व छक्के

आरसीबी ने इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल पर जमकर पैसे खर्च किए थे और उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा था। मैक्सी ने भी इस बार अपनी टीम को निराश नहीं किया और जमकर बल्लेबाजी करते हुए खूब रन बनाए। वो आरसीबी के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने 15 मैचों में 42.75 की औसत से 513 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर इस बार 78 रन रहा और इस टीम को प्लेआफ तक पहुंचाने में मैक्सवेल की बड़ी भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!